विद्यालयी दैनिक नियोजन ( Daily Plan ), स्वप्रबन्धन (Self-Management)-
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
प्रारम्भिक स्तर की शिक्षा जीवन पर्यन्त चलने वाली सम्पूर्ण शिक्षा का मूल आधार है चूंकि हम सब राष्ट्र के भावी सुसज्जित पीढ़ी के धनी व्यक्तित्व के सर्वांगीण तथा संतुलित विकास सुनिश्चित करने वालों को तैयार करते हैं |
इसलिए हम सब विद्यालयी स्तर पर और समाजिक दृष्टिकोण से सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं |
इस कारण विद्यालय पर समय से पहुंच कर कुछ बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है -
1-प्रर्थना स्थल के कार्य-
• प्रार्थना से पूर्व स्वयं विद्यालय में उपस्थित होना |
• प्रार्थना से पूर्व विद्यालय परिसर की स्वच्छता,पीने की उपलब्धता एवं शौचालय की स्वच्छता पर ध्यान देना |
• बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान देना |
• बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता-वेशभूषा (नि:शुल्क ड्रेस) पर ध्यान देना जिसमें बच्चों की उपस्थिति हो |
• कहानी,सदाचारण,नीतिवाक्य और प्रेरक प्रसंग को बताना |
• प्रार्थना स्थल पर सामूहिक प्रार्थना, राष्ट्रगान का होना |
• प्रतिदिन बच्चों के लिए दिशा निर्देश तथा समाचार पत्रों का पढ़ा जाना |
• विद्यालय श्यामपट्ट पर आज का विचार व चिन्तन अंकित करवाना |
• अनुपस्थित बच्चों के कारणों के बारे में जानकारी प्राप्त करना |
2-कक्षा शिक्षण सम्बन्धी कार्य-
• टाइमटेबल बनाकर क्रमवार कक्षाओं का संचालन होना चाहिए |
• किस कक्षा में क्या पढ़ाया जायेगा उसे व्यवस्थित कर पूर्व तैयारी |
• बच्चों की अभ्यास पुस्तिकाओं की जॉच करना |
• कक्षा शिक्षण में शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग करना |
• शिक्षकों द्वारा लर्निंग कार्नर तथा शिक्षक संदर्शिकाओं के उपयोग पर बल देना |
• कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था करना |
• किसी उपयोगी प्रतियोगिता/प्रतिस्पर्धा का आयोजन करना |
• पुस्तकालय , विज्ञान/गणित किट का प्रयोग करना |
3-सूचना प्रबन्धन , समुदाय से सम्पर्क तथा विद्यालय की अन्य गतिविधियों से संबंधित कार्य-
• मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देना |
• आज किस सूचना को तैयार कर विभागीय अधिकारियों तक प्रेषित किया जाना है....
• आज के कौन से कार्यक्रम/आगामी कार्यक्रम की क्या तैयारी करनी है पर विचार करना ?
• आय और व्यय का रख-रखाव करना |
• समुदाय/प्रबन्ध समिति के सदस्यों से सम्पर्क करना |
• विद्यालय वाटिका का सुन्दरीकरण एवं रख-रखाव पक ध्यान देना, यदि है तो |
आगे यदि आप सबके विचार हों तो आमंत्रित है जिसे कमेंट बाक्स में उपलब्ध करायें | जिससे समुचित विचारों को जोड़ा जा सके |
0 Comments