हिंदी सम्मान समारोह सात को, तैयारियां जोरों पर : 69 साहित्यकारों को पुरस्कार बांटे जाएंगा-
• दूधनाथ सिंह को हिंदी संस्थान का 5 लाख का सर्वोच्च पुरस्कार भारत-भारती दिया जाएगा
लखनऊ। उप्र हिंदी संस्थान में रविवार सात दिसंबर को होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। सुबह 10 बजे यशपाल सभागार में होने वाले सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथियों में राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी भी शुमार रहेंगे।
वरिष्ठ कथाकार दूधनाथ सिंह को हिंदी संस्थान का पांच लाख राशि का सर्वोच्च पुरस्कार भारत-भारती दिया जाएगा। लोहिया साहित्य सम्मान कथाकार ममता कालिया, हिंदी गौरव डॉ. सुरेश गौतम, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान चंद्रकांता, पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान डॉ. कन्हैया गौतम, अवंतीबाई साहित्य सम्मान लाखन सिंह भदौरिया ‘सौमित्र’ और राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन सम्मान असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, गुवाहाटी को दिया जाएगा। प्रत्येक को चार-चार लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के निर्देशन में होने वाले समारोह में 69 साहित्यकारों को विभिन्न सम्मानों से नवाजा जाएगा। समारोह के लिए 6 दिसंबर से साहित्यकार नगर में पहुंचना शुरू होंगे। उनके लिए संस्थान की ओर से नगर केदो होटलों में रुकने का इंतजाम किया गया है।
साभार : अमरउजाला
0 Comments