पुरस्कार प्राप्त शिक्षक 65 साल में होंगे रिटायर : कैबिनेट की बैठक में हुआ निर्णय-
लखनऊ (ब्यूरो)। माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत राष्ट्रीय व राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक अब 62 वर्ष के स्थान पर 65 साल में रिटायर होंगे। कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य पर राष्ट्रीय व राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाता है। शिक्षकों के रिटायरमेंट की आयु 60 वर्ष है, लेकिन अभी तक पुरस्कार पाने वालों को दो साल का सेवा विस्तार दिया जाता रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग का तर्क है देते हुए प्रस्ताव तैयार किया कि सीबीएसई ऐसे शिक्षकों को पांच साल का सेवा विस्तार देता है। इसके आधार पर कैबिनेट ने भी पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को पांच साल का सेवा विस्तार देने का निर्णय किया है।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments