logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

एनजीओ के विरोध में संघ लामबंद : हाट कुक्ड योजना शुरू होने के बाद भी एनजीओ से भोजन बनवाने का आरोप-

एनजीओ के विरोध में संघ लामबंद : हाट कुक्ड योजना शुरू होने के बाद भी एनजीओ से भोजन बनवाने का आरोप-

महराजगंज। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के एक गुट के पदाधिकारियों की बैठक जिला मुख्यालय पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष सरिता जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में हाट कुक्ड योजना में एनजीओ का हस्तक्षेप समाप्त कर दिया गया है। इस योजना में एनजीओ के हस्तक्षेप से भ्रष्टाचार बढ़ा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन नहीं पहुंच रहा है। शासन से जब तक स्पष्ट आदेश नहीं आ जाएगा, आंगनबाड़ी कर्मचारी एनजीओ के भोजन की आडिट प्रुफ स्वीकार नहीं करेंगी। हाटकुक्ड योजना में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

जिला संरक्षक नागेंद्र दुबे ने कहा कि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सबको संकल्प लेना चाहिए। इसके लिए 11 नवंबर को लखनऊ में बैठक किया जाएगा। 12 नवंबर को मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी। इस दौरान प्रेमचंद प्रजापति, सरिता प्रजापति, कमलेश यादव, जनार्दन मौर्य, प्रेमशीला, अनीता आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रेमलता, आशा, रीता, रंभा देवी, गायत्री देवी, मंजू आदि मौजूद रहे।

बाल विकास परियोजना विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) द्वारा भोजन बनवाने का विरोध होने लगा है। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के दो गुटों के आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर अलग-अलग बैठक कर एनजीओ का हस्तक्षेप बंद करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी शासनदेश के विपरीत कार्य कर रहे हैं। इससे हाट कुक्ड योजना प्रभावित हो रही है। अधिकांश केंद्रों पर एनजीओ का भोजन नहीं बन रहा है।

एनजीओ कर रहे सामग्री में गोलमाल :एनजीओ के भोजन बनाने में गड़बड़ी-

महराजगंज। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के दूसरे गुट की बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर हुई। इसमें हाट कुक्ड योजना में एनजीओ का दखल बंद किए जाने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों के खाते में हाट कुक्ड योजना की धनराशि भेजी जानी चाहिए। एनजीओ द्वारा भोजन बनवाने में अनियमितता सामने आ रही है। करीब 80 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का भोजन नहीं पहुंच रहा है। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी और एनजीओ के लोग धन की बंदरबांट कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 15 नवंबर तक कर्मचारियों के खाते में धन नहीं भेजा गया तो जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि कर्मचारियों को संगठित रहने जरूरत है। अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि जिला कार्यक्रम मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। वह शासनादेश के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। इस दौरान मिठौरा ब्लाक संरक्षक सत्येंद्र पटेल, अनिरुद्ध निशा, दुर्गा प्रकाश पांडे, सत्येंद्र पटेल ने भी संबोधित किया। भानु शुक्ला, शारदा श्रीवास्तव, आशा तिवारी, साकिया खातून, रेनू पांडेय, सुनीता, मंजू आदि मौजूद रहे।

      खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments