पीएफ से कर्मचारियों के घर का सपना हो सकता है साकार : मकान के लिए मिलेगा कर्ज-
• सिंगापुर की तर्ज पर भारत में खाताधारकों के लिए ऐसी व्यवस्था करने का प्रस्ताव
नई दिल्ली। भविष्य निधि जमा (पीएफ) से आम आदमी के घर खरीदने का सपना साकार हो सकता है। बैंक से ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेने की जगह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से कर्मचारियों के लिए ब्याज मुक्त मोटी रकम की व्यवस्था हो सकती है। सरकार ने केंद्रीय न्यासी बोर्ड में शामिल कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के इस प्रस्ताव को मंजूर किया, तो कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है।
ईपीएफओ ने हाल में ही इस दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दिया है।
श्रम व रोजगार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में हफ्ते की शुरुआत में नियोक्ता व कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक में इस पर सकारात्मक चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक यह प्रस्ताव किया गया कि सिंगापुर की तर्ज पर भारत में भी कर्मचारियों के लिए पीएफ खाते से घर खरीदने के लिए मोटी रकम की व्यवस्था की जाए यानी घर खरीदने के लिए पीएफ जमा राशि को निकालकर ईपीएफओ की ओर से पहचान किए गए विश्वसनीय डेवलपर की परियोजना में रकम लगाने का विकल्प मिले।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments