logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

छह जिलों में नए बीएसए की तैनाती : संतोष कुमार सिंह बीएसए बस्ती -

छह जिलों में नए बीएसए की तैनाती : संतोष कुमार सिंह बीएसए बस्ती -

लखनऊ। शासन ने शुक्रवार को नौ शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। छह जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) तैनात किए गए हैं। बरेली के बीएसए चंद्रकेश यादव को बरेली डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है और जीआईसी फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य नरेंद्र स्वरूप को बरेली का बीएसए बनाया गया है। पीलीभीत के बीएसए हरिकेश यादव को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट शाहजहांपुर और डायट सहारनपुर के वरिष्ठ प्रवक्ता अंबरीश यादव को बीएसए पीलीभीत बनाया गया है। बीएसए सीतापुर संजय शुक्ला को वहीं डायट का वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि डायट प्रतापगढ़ के वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मेंद्र सक्सेना को बीएसए सीतापुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। डायट अमरोहा के वरिष्ठ प्रवक्ता गिरवर सिंह को अमरोहा में ही बीएसए बनाया गया है। डायट औरैया के वरिष्ठ प्रवक्ता ओमकार सिंह को बीएसए आगरा बनाया गया है, जबकि डायट जौनपुर के वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह को बीएसए बस्ती के पद पर भेजा गया है।

        खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments