शिक्षामित्रों का धरना दूसरे दिन भी जारी : परीक्षा तिथि घोषित कराने को कैंडल मार्च -
इलाहाबाद : परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने की मांग को लेकर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर शिक्षामित्रों का धरना शनिवार को दूसरे दिन जारी रहा। इसमें प्रदेशभर के सैकड़ों शिक्षामित्र शामिल हुए। दिनभर धरने पर बैठने के बाद शाम को सबने कैंडल मार्च निकालकर एकजुटता प्रस्तुत की। कैंडल मार्च विभिन्न मार्गो से होते हुए बालसन चौराहा पहुंचा जहां शिक्षामित्रों ने सभा की। यहां संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता व लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संरक्षक शिवकुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षामित्रों की परीक्षा जल्द न घोषित हुई तो 13 अक्टूबर को प्रदेशभर के शिक्षामित्र यहां पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे। रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि हक के लिए शिक्षामित्र हरस्तर आवाज उठाएंगे। जिलाध्यक्ष वसीम अहमद ने करवाचौथ होने के बावजूद धरने में महिलाओं की भागीदारी पर खुशी जाहिर की। राजेश साहनी, कौशल किशोर सिंह, शिवपूजन सिंह, भूपेंद्र यादव, मुकेश पटेल, संतलाल त्रिपाठी, रत्नाकर सिंह, विद्याचरण शुक्ल, अश्रि्वनी सिंह, मनोज तिवारी, अरुण तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किया।
खबर साभार : दैनिकजागरण
0 Comments