logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

शिक्षामित्रों ने किया मौन जुलूस के जरिए विरोध : शासनादेश के अनुरूप परीक्षा कराकर परिणाम घोषित हो-

शिक्षामित्रों ने किया मौन जुलूस के जरिए विरोध : शासनादेश के अनुरूप परीक्षा कराकर परिणाम घोषित हो-

१-पीएनपी कार्यालय पर शिक्षामित्रों का तीसरे दिन भी धरना जारी

२- शिक्षामित्र अब इंतजार करने के मूड में नहीं उचित कार्यवाही पर ही आंदोलन होगा खत्म

इलाहाबाद : शासनादेश के अनुरूप परीक्षा कराकर परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का आंदोलन रविवार को भी जारी है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर रविवार को तीसरे दिन शिक्षामित्र धरना पर बैठे। शाम को मुंह में सफेद पट्टी बांधकर क्रमबद्ध होकर मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया, विभिन्न मार्गो से होते हुए शिक्षामित्र बालसन चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचे।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने कहा कि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी शिक्षामित्रों के धैर्य की परीक्षा न लें, अगर अतिशीघ्र परीक्षा कराकर परिणाम न घोषित किया गया तो हम उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।

शिवकुमार शुक्ल ने कहा कि शासनादेश का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने का समय आ गया है। शिक्षामित्र अब इंतजार करने के मूड में नहीं है, उचित कार्रवाई होने पर ही आंदोलन खत्म होगा।

जिलाध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा शिक्षामित्रों का आक्रोश रोकना अब संभव नहीं है। शिवपूजन सिंह ने कहा अब अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी। हक के लिए शिक्षामित्र हर त्याग करने का मन बना चुके हैं। धरना में भूपेंद्र यादव, संतलाल त्रिपाठी, मुकेश पटेल, रत्‍‌नाकर सिंह, अजय सिंह, केके दुबे, रमेश यादव, अश्वनी सिंह, शहनवाज खां, अनुज पांडेय शामिल हुए।

      खबर साभार : दैनिकजागरण

Post a Comment

0 Comments