प्रशिक्षु शिक्षकों के 50 % पद भरे : एससीईआरटी को मिला 30 जिलों का ब्यौरा-
१-एससीईआरटी को मिला 30 जिलों का ब्यौरा
२-तीसरी काउंसलिंग में लग सकता है वक्त
लखनऊ (ब्यूरो)। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में 50 फीसदी पद भर चुके हैं। यह जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से दी गई है। हालांकि अभी सभी जिलों का ब्यौरा नहीं आया है।
एससीईआरटी के मुताबिक अब तक 30 जिलों ने दूसरी काउंसलिंग में भरे गए पदों का ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है। अन्य जिलों को जल्द से जल्द सूचना देने को कहा गया है। जानकारों की मानें तो तीसरी काउंसलिंग में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। सभी जिलों से भरे और रिक्त पदों का ब्यौरा मिलने के बाद ही एससीईआरटी, नेशनल इनफार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके बाद तीसरे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए अब तक दो चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। पहले चरण में मात्र सात फीसदी अभ्यर्थियों ने ही प्रमाण पत्रों का मिलान कराया था। इसके बाद 22 से 30 सितंबर तक दूसरे चरण की काउंसलिंग कराई गई। इसमें दस गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया। फिर भी रिक्तियां नहीं पूरी हो सकीं।
एससीईआरटी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्यों से दूसरी काउंसलिंग में भरे पदों और रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा था।
लखनऊ : परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के लिए हुई दूसरी काउंसिलिंग के बाद 30 जिलों में कुल मिलाकर 46 फीसद पद भर गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों ने संबंधित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अपने शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्र जमा करा दिए हैं। इन जिलों में 54 फीसद पद अभी खाली हैं। शिक्षकों की भर्ती के लिए बीती 22 से 30 सितंबर तक दूसरी काउंसिलिंग हुई थी। दूसरी काउंसिलिंग के लिए जिलों में उपलब्ध पदों के सापेक्ष दस गुना अभ्यर्थी बुलाए गए थे।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने दूसरी काउंसिलिंग के बाद सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से रिक्त सीटों का ब्योरा मांगा था ताकि उनके आधार पर तीसरी काउंसिलिंग के लिए मेरिट सूची तैयार करायी जा सके। अब तक कुल 30 जिलों ने एससीईआरटी को रिक्त सीटों का ब्योरा उपलब्ध कराया है।
अलीगढ़ - 100 - 24
आगरा - 100 - 38
अमरोहा - 200 - 69
बलिया - 12 - 7
चंदौली - 1200 - 438
फैजाबाद - 300 - 118
एटा - 700 - 119
गाजीपुर - 495 - 6
हमीरपुर - 300 - 128
हरदोई - 3000 - 724
हाथरस - 300 - 37
कन्नौज - 400 - 76
कानपुर - 50 - 17
लखनऊ - 12 - 4
महाराजगंज - 2500 - 1913
मथुरा - 12 - 4
मेरठ - 12 - 8
मीरजापुर - 1650 - 952
पीलीभीत - 1200 - 983
संत कबीर नगर - 800 - 431
सोनभद्र - 1250 - 934
गोरखपुर - 500 - 140
बलरामपुर- 1700 - 1518
वाराणसी - 100 - 36
गौतम बुद्ध नगर - 12 - 6
मैनपुरी - 100 - 31
गाजियाबाद - 12 - 8
हापुड़ - 12 - 7
चित्रकूट - 250 - 171
श्रवस्ती - 900 - 852
खबर साभार : अमरउजाला व दैनिकजागरण
0 Comments