संस्कृत स्कूलों को अनुदान पर लेने के लिए 18 नवंबर को होगा फैसला
लखनऊ (ब्यूरो)। संस्कृत स्कूलों को अनुदान पर लेने के लिए राज्य स्तरीय समिति की बैठक 18 नवंबर को होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक इलाहाबाद को निर्देश भेज दिया है।
उन्होंने कहा है कि बैठक से पहले 7 नवंबर तक सभी मंडलों से इस संबंध में सूचना एकत्र करा ली जाए, ताकि बैठक में इस पर निर्णय किया जा सके। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने फरवरी में कैबिनेट की बैठक में 247 संस्कृत स्कूलों को अनुदान पर लेने का फैसला किया था। इसके आधार पर इन स्कूलों को अनुदान पर लिया जाना है।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments