31 अक्टूबर तक जमा कर दें नवोदय के फार्म : प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को होगा-
कानपुर : प्रतिभाशाली बच्चों को सशक्त सांस्कृतिक, मूल्यपरक, पर्यावरण के प्रति चेतना एवं शारीरिक शिक्षा देने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवोदय विद्यालयों में सत्र 2015-16 में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है। इन फार्मो को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त करके खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्र को उसी जिले का निवासी होना चाहिए। उसका जन्म 1 मई 2002 से पहले और 30 अप्रैल 2006 के बाद का न हो। नि:शुल्क मिलने वाले इन फार्मो को खंड शिक्षा अधिकारी के यहां जमा करना है। प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम वही होगा जिस माध्यम से छात्र ने पांचवी कक्षा पास की होगी।
खबर साभार : दैनिकजागरण
0 Comments