logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

निकाय के मांटेसरी स्कूलों में परिषदीय स्कूलों के समान वेतन -

निकाय के मांटेसरी स्कूलों में परिषदीय स्कूलों के समान वेतन -

लखनऊ (ब्यूरो)। निकाय के मांटेसरी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को परिषदीय स्कूलों के समान वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में स्थानीय निकाय निदेशालय ने जिलों से जानकारी मांगी है। उनसे पूछा गया है कि निकायों के संचालित मांटेसरी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों को कितना वेतन दिया जा रहा है। कितनों में परिषदीय स्कूलों के समान वेतन दिया जा रहा है।

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि मांटेसरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती बेसिक शिक्षा परिषद नियमावली के मुताबिक किया जाता है और अनुमोदन बेसिक शिक्षा अधिकारी करता है। लिहाजा निकाय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को परिषदीय स्कूलों के समान देने की व्यवस्था की जाए।

     खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments