logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

मानव संसाधन मंत्रालय ने सभी स्कूलों से मांगी रिपोर्ट : बताओ कितने बच्चों ने सुना मोदी का संबोधन

मानव संसाधन मंत्रालय ने सभी स्कूलों से मांगी रिपोर्ट : बताओ कितने बच्चों ने सुना मोदी का संबोधन

कानपुर, जागरण संवाददाता : शिक्षक दिवस पर आयोजित हुए गुरु उत्सव में मोदी के भाषण को कितने स्कूलों में कितने बच्चों ने सुना। यह जानने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने सभी स्कूलों से नौ सितंबर तक रिपोर्ट देने को कहा है।
गुरुउत्सव के आयोजन को करने के लिए देशभर के सभी बोर्डो से संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए गए थे। सभी सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक व बेसिक स्कूलों में इस आयोजन को शत प्रतिशत करना था।

इसके लिए सभी प्राइमरी और जूनियर स्कूलों का समय भी 11 से पांच बजे तक कर दिया। जहां टीवी हो तो ठीक नहीं तो रेडियो से बच्चों को मोदी के विचार सुनाने थे। इस आयोजन का असर क्या हुआ और कितने बच्चों तक पहुंचा, यह जानने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी स्कूलों से रिकार्ड तलब किया है। जिसमें प्रत्येक जिले के स्कूल और उस दिन आए बच्चों की संख्या भी देनी है। शहर में माध्यमिक शिक्षा के 638, प्राथमिक के 1603 और जूनियर 628 विद्यालय हैं। साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 135 विद्यालय हैं। अभी तक सभी विद्यालय शत प्रतिशत आयोजन होने का दावा कर रहे हैं पर रिपोर्ट के बाद असलियत पता चलेगी। मंत्रालय को नौ सितंबर तक रिपोर्ट भेजनी है।
----------------
सभी स्कूलों से रिपोर्ट मागी गई है, कल तक आ जाएगी। इसके बाद मंत्रालय को भेज दी जाएगी। -शिव पूजन पटेल, डीआईओएस

प्राइमरी व जूनियर स्कूलों को ब्लाक में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। ब्लाक से डाटा मिलने के बाद भेजा जाएगा। -राजेन्द्र प्रसाद यादव, बीएसए

Post a Comment

0 Comments