logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्य पहचान : मिसाल है पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा बाजार-

पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्य पहचान : मिसाल है पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा बाजार-

•डीएम से पुरस्कृत हो चुके हैं यहां के विद्यार्थी

सिसवा बाजार। सिसवा ब्लॉक का पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा बाजार प्राथमिक विद्यालयों के लिए नजीर है। पठन-पाठन, खेलकूद और संस्कार युक्त शिक्षा के कारण प्राइवेट विद्यालयों के बच्चे भी यहां नामांकन करा रहे हैं। खेलकूद में विद्यालय लगातार तीन वर्ष तक चैंपियन रहा है।
प्रधानाध्यापक बैजनाथ प्रजापति 2005 में यहां तैनात हुए। कड़ी मेहनत कर विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाया है।

स्कूल की चहारदीवारी नहीं होने के बाद भी साफ-सुथरा नजर आता है। निचलौल ब्लॉक के कईमी गांव के बैजनाथ प्रजापति ने एम काम व स्काउट मास्टर डिग्री लेने के बाद छह अप्रैल 1999 को अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए। कई विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने के बाद पांच जुलाई 2005 में पिपरा बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर तैनाती हुई। बच्चों में शिक्षा के प्रति लगन पैदा करने के लिए रचनात्मक कार्य शुरू किया। बच्चों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, शनिवार को संास्कृतिक कार्यक्रम कराते हैं। शिक्षा की गुणवत्ता को देखकर पोखरभिंडा, सुगौली, बगही, अज्ञा, हथियागढ़ गंाव के अभिभावकों ने भी अपने बच्चों का नामांकन इस विद्यालय में कराया। 2007 से लेकर 2009 तक यह विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला चैंपियन रहा।

विद्यालय के पठन-पाठन के स्तर को देखते हुए कुशीनगर जनपद के खड्डा के प्राइवेट स्कूल से इफरान अहमद व महराजगंज के गोपाला गांव से रोशनी और सुलोचना ने अपना नाम कटवा कर इस विद्यालय नामांकन करा लिया। बैजनाथ प्रजापति को आदर्श शिक्षक के लिए चयनित किया गया। शैक्षिक उत्थान पर दो सितंबर 2014 को कक्षा आठ की जुही विश्वकर्मा, कक्षा सात के सत्यम सैनी, कक्षा छह के उपहार प्रजापति को डीएम ने सम्मानित किया।

शिक्षक दिवस मनाया

पुरैना। पोखर भिंडा स्थित शिवम सरस्वती इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें विद्यार्थियाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर ध्रुवनारायण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जितेंद्र त्रिपाठी, संजय मिश्र, त्रियुगीनारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर, सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज पुरैना खंडी, श्रीदुर्गा जी बालिका विद्यालय बेलवा टीकर में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। किसान इंटर कॉलेज धनगढ़ी मुंडेरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियाें ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियरा क्षेत्र के विधायक जीएम सिंह रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान सर्वोपरि है। शिक्षक मिट्टी के वर्तन की तरह से बच्चाें को सुंदर बनाता है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान नहीं मिल सकता। इस अवसर पर प्रबंधक रामअवध सिंह, विजय सिंह, रामध्यान, गुड्डू तिवारी, राजेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय बड़हरापुर में ग्राम प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय पर पौधरोपण किया।

Post a Comment

0 Comments