शासन के निर्देश पर ही प्रमोश्ान : शिक्षक संघ की मांग पर बीएसए का स्पष्टीकरण -
• कई जिलों में प्रमोशन बीएसए साहबान ने कर दिया है तो फिर बहाना कैसा और क्यों?
• अभी हाल ही में बलिया के बीएसए महोदय 03/09/2014 को प्रमोशन कर आदेश जारी किया
•आखिर संगठन किसी निर्णय को क्यों नहीं लेता प्रमोशन करने में यदि शासन का निर्देश नहीं होता तो बलिया जैसे कई जिलों में कैसे होता?
•बलिया जिले के प्रमोशन काआदेश पत्र पोस्ट के साथ लगा रहा हूँ |
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों पर शिक्षक पदोन्नति किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को बीएसए से मिला। शिक्षकों ने संशोधित सूची के आधार पर पदोन्नति किए जाने की मांग की। बीएसए ने शासन का निर्देश मिलने के बाद ही पदोन्नति की बात कही।
संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद यासीन, जिलामंत्री केशव मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, बैजनाथ, राकेश सिंह बीएसए से मिले।
पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति संशोधित सूची के आधार पर शीघ्र की जाए। इससे पात्र शिक्षक ही पदोन्नति का लाभ उठा पाएंगे। कुछ लोग दबाव बनाकर गलत पदोन्नति कराना चाहते हैं। कुछ लोग शिक्षकों को गुमराह कर रहे हैं। इस पर रोक लगाना चाहिए। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, एडी बेसिक व डायट प्राचार्य को पत्र भेजकर पदोन्नति के संबंध में कार्रवाई करने की मांग की गई थी। बीएसए रमाकांत ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति के संबंध में शासन को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश मांगा गया है। डीएम ने भी शासन को पत्र लिखा है। दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही पदोन्नति की जाएगी।
शिक्षक खुद चुनें अपना अध्यक्ष और मंत्री
महराजगंज। प्राथमिक शिक्षक संघ में चल रहे विवाद को लेकर कुछ प्रधानाचार्यों ने संघ के संविधान को बदलने की मांग की है। प्रधानाचार्य विपिन विहारी मिश्र, अमेरिका, चित्रांगन पटेल, रमाकांत यादव, मदन गोपाल, हरिश्चंद्र आदि ने कहा है कि शिक्षक संघ मनमाने तरीके से अपना डेलिगेट बनाकर ब्लाक अध्यक्ष व मंत्री को चुनाव करते हैं। बाद में अपने चहेते जिलाध्यक्ष का चुनाव कराते हैं। इसपर रोक लगाकर खुली बैठक में अध्यक्ष, मंत्री और अन्य पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाना चाहिए।
खबर साभार : अमरउजाला
0 Comments