logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

भर्तियों के विज्ञापन से बाहर होगा ‘सामान्य’ श्रेणी शब्द -

भर्तियों के विज्ञापन से बाहर होगा ‘सामान्य’ श्रेणी शब्द -

लखनऊ : सरकारी भर्तियों के लिए मांगे जाने वाले आवेदन और विज्ञापन से ‘सामान्य श्रेणी’ शब्द बाहर होगा। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव राजीव कुमार ने सभी महकमों को आवेदन मांगने और विज्ञापन जारी करने के दौरान सामान्य श्रेणी की जगह ‘अनारक्षित’ शब्द इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। दरअसल, ‘सामान्य श्रेणी’ शब्द को लेकर आवेदन और भर्ती प्रक्रिया के दौरान भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

ऐसे में सरकार ने आरक्षण व्यवस्था के तहत जिस तरह आरक्षित पदों के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग लिखने का प्रावधान है। उसी तरह सामान्य श्रेणी की जगह अनारक्षित वर्ग लिखने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

0 Comments