logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

गणित-विज्ञान शिक्षकों की चौथी काउंसलिंग इसी माह : 18 व 19 सितम्बर को होना लगभग तय -

गणित-विज्ञान शिक्षकों की चौथी काउंसलिंग इसी माह : 18 व 19 सितम्बर को होना लगभग तय -

• इस खबर को 06/09/14 को भी पोस्ट किया जा चुका है

लखनऊ (ब्यूरो)। उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के रिक्त पदों के लिए चौथी काउंसलिंग 18 व 19 सितंबर को कराने की तैयारी है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने शासन को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। इस बार काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने की तैयारी है, तकि सभी पदों को भरा जा सके। बेसिक शिक्षा परिषद ने पहली बार उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान के खाली 58,668 पदों में से 29,334 पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय करते हुए आवेदन मांगे थे। इसके आधार पर अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं। इसलिए चौथे चरण की काउंसलिंग का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

हालांकि शासन स्तर से इसमें संशोधन भी किया जा सकता है। शासन से अनुमति मिलने के बाद जिलेवार काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी।

     खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments