logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

शिक्षा विभाग : डीबी शर्मा बनेंगे शिक्षा निदेशक

शिक्षा विभाग : डीबी शर्मा बनेंगे शिक्षा निदेशक

लखनऊ (ब्यूरो)। शिक्षा विभाग में शिक्षा निदेशक व अपर निदेशक के एक-एक तथा डीआईओएस के 122 पदों के लिए सोमवार को डीपीसी हुई। डीबी शर्मा का शिक्षा निदेशक बनना तय माना जा रहा है।

अपर निदेशक से निदेशक के लिए डीबी शर्मा सहित आठ अपर निदेशकों का पैनल भेजा गया था। इसमें वरिष्ठता व अन्य मानक के आधार पर शर्मा का शिक्षा निदेशक बनना तय माना जा रहा है। संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक के लिए डीपीसी में चार नामों का पैनल भेजा गया था। इनमें विनय कुमार पांडेय, आशा तोमर, मुमताज जहां और उत्तम गुलाटी का नाम शामिल है। जानकार बताते हैं कि शर्मा की पदोन्नति जहां तय मानी जा रही है वहीं विनय कुमार पांडेय व आशा तोमर में से किसी का चयन हो सकता है। 

बीएसए से डीआईओएस के लिए 122 पदों के लिए डीपीसी हुई लेकिन पदोन्नति की संस्तुति 76 की ही की गई। इस बीच डीआईओएस की पदोन्नति से जुड़ा मामला सुप्रीमकोर्ट पहुंच गया है। वरिष्ठता सूची पर विवाद का डीआईओएस पदोन्नति पर असर पड़ सकता है।

   साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments