logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट का आदेश : 31 अगस्त तक भर्ती पूरी करे यूपी सरकार -

शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट का आदेश : 31 अगस्त तक भर्ती पूरी करे यूपी सरकार -

१-सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को ८ हफ्तों का समय दिया

२-एससीईआरटी ने कहा आज शाम से अभ्यर्थी अपनी मेरिट साइट पर देख सकेंगे

३-कहा - तय समय में सरकार प्रक्रिया रूरा करना में नाकाम रही तो करना पड़ेगा अवमानना का सामन 

नई दिल्ली/ लखनऊ। यूपी में प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को हर हाल में प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी करने को कहा है। अदालत ने साफ किया कि दिए गए समय में सरकार अगर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने में नाकाम रहती है तो उसे अवमानना का सामना करना पड़ेगा।

सर्वोच्च अदालत ने यह आदेश राज्य सरकार के उस आग्रह पर दिया जिसमें उसने भर्ती में लग रहे समय का हवाला देते हुए 12 हफ्तों की मोहलत मांगी थी। जस्टिस एचएल दत्तू की पीठ ने साफ किया कि यूपी सरकार को प्रक्रिया पूरी करने के लिए आठ हफ्ते तक की मोहलत दी जा सकती है। इससे ज्यादा समय राज्य सरकार को नहीं दिया जा सकता।

 हालांकि याचिकाकर्ता शिव कुमार पाठक की ओर से और समय दिए जाने का विरोध किया गया। तर्क दिया गया कि राज्य सरकार जान-बूझकर मामले में देरी कर रही है।

#एससीईआरटी की वेबसाइट पर देखे मेरिट-

लखनऊ। प्रशिक्षु शिक्षकों के चयन के लिए मेरिट जारी हुए सोमवार को चार दिन बीत गए पर बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट का हाल नहीं सुधरा। अभ्यर्थी मेरिट देखने के लिए परेशान रहे। अब एससीईआरटी की वेबसाइट पर भी मेरिट डाली जाएगी। मंगलवार शाम तक अभ्यर्थी एससीईआरटी की वेबसाइट पर अपनी मेरिट देख सकेंगे। वहीं सभी डायटों पर मेरिट का ब्यौरा एससीईआरटी मुहैया कराने जा रही है। एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अब अभ्यर्थी संबंधित डायट को उपलब्ध कराई गई एक्सेल शीट पर ब्यौरे देख सकेंगे। एससीईआरटी की वेबसाइट पर भी इसे डाला जा रहा है।

   साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments