विज्ञान और गणित शिक्षक भर्ती का दूसरा कट ऑफ जल्द -
इलाहाबाद : प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में विज्ञान एवं गणित शिक्षकों की भर्ती के लिए दूसरा कट ऑफ जल्द जारी हो रहा है। माना जा रहा है कि कट ऑफ सूची जारी करने के निर्देश इसी हफ्ते जारी हो जाएंगे। इसकी वजह यह है कि इस बार प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर सीटें खाली रह गयी हैं। प्रदेश सरकार उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान-गणित के 29334 शिक्षकों की भर्ती करा रहा है। इसके लिए पिछले दिनों काउंसिलिंग हुई थी, लेकिन काउंसिलिंग में अपेक्षा से काफी कम अभ्यर्थी पहुंचे। हालत यह है कि प्रदेश में विज्ञान के 2272 एवं गणित के 2611 ने काउंसिलिंग कराई। ऐसे में केवल 4883 ही आये।
अब बेसिक शिक्षा परिषद सभी जिलों से आंकड़े जुटा रहा है और वह मिलते ही नये कट ऑफ के लिए फरमान जारी हो जाएगा। इलाहाबाद में दोनों पदों के लिए 338-338 सीटें थी, लेकिन केवल 153 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसिलिंग में सीटें भरने की उम्मीद है।
साभार : दैनिक जागरण

0 Comments