logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

72825 शिक्षक भर्ती: सरकार बेसुध, हर तरफ बवाल-

72825 शिक्षक भर्ती: सरकार बेसुध, हर तरफ बवाल-
ब्यूरो शनिवार, 12 जुलाई 2014
अमर उजाला, लखनऊ Updated @ 09:48 PM IST
72825 teachers recruitment ruckus everywhere
#अंतिम तिथि 15 जुलाई

72825 शिक्षकों की भर्ती को लेकर हर जिले में प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है, वहीं अभ्यर्थी इसे लेकर बवाल कर रहे है।
बताते चलें कि प्रशिक्षु शिक्षक चयन-2011 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई बताई जा रही है लेकिन पहले वेबसाइट पांच दिन बाद खुली और अब आवेदन के लिए पोस्ट आफिसों में सुविधाएं न होने से अभ्यर्थी हंगामा कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लंबे अर्से बाद आगे बढ़ी है। ऐसे में शासन ने आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि उन्होंने जो ऑनलाइन आवेदन किया है, यदि उसमें कोई त्रुटि है तो वे संशोधन फॉर्म स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित जिला प्रशिक्षण केंद्र को भेजें।

शासन ने इसके लिए अभ्यर्थियों को पांच दिन का समय दिया है। शुक्रवार से संशोधन फॉर्म भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन डाकघरों में सुविधाएं चरमरा जाने स्थिति बदहाल हो गई है।

भर्ती को लेकर अलग-अलग जिलों में अराजकता का माहौल बना हुआ है, जिससे पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।

#चरमरा गई डाक व्यवस्‍था

अगर फैजाबाद जिले की बात करें तो यहां के ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों से स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। इससे तमाम भर्तियों के आवेदक परेशान हैं। अधिकारी यह दावा जरूर कर रहे कि डाकघरों में भी स्पीड पोस्ट की सुविधा सुलभ है, पर उनके आदेश को कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हैं।

उधर शहर के उप डाकघरों से भी स्पीड पोस्ट नहीं हो रहा, जबकि 20 डाकघरों में इसकी उपलब्धता का दावा है। इससे अभ्यर्थी तो परेशान हैं ही, प्रधान डाकघर में भीड़ का दबाव भी बढ़ रहा है।

शिक्षक भर्ती के साथ अन्य कई विभागों में नौकरियों के लिए आवेदन हो रहे हैं। इस कारण डाकखानों में आवेदकों की भीड़ उमड़ रही है। बावजूद इसके किसी डाकघर में डाक टिकट कम पड़ जा रहे हैं, तो कहीं स्पीड पोस्ट नहीं बुक किया जा रहा है।

इससे अभ्यर्थी परेशान हैं, वह इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं, पर उनकी परेशानी सुनने को कोई तैयार नहीं है। हालांकि ऐसी स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में ही है। शहर के डाकघरों में स्पीड पोस्ट की सुलभता बताई जा रही है।

#पोस्टआफिस में जड़ दिया ताला

वहीं रायबरेली में टीईटी के फार्म जमा न होने से गुस्साए टीईटी अभ्यर्थियों ने गुरुवार की रात रेलवे स्टेशन स्थित पोस्ट ऑफिस में ताला जड़ दिया।

सभी ने डाक कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि फार्म जमा किए जाएं। इस दौरान डाक कर्मियों और टीईटी अभ्यर्थियों के बीच तीखी नोकझोक भी हुई। इससे रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी रही।

सूचना पर मिलने पर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पोस्ट ऑफिस का ताला खुलवाया और फार्म का वितरण शुरू कराया, तब कहीं जाकर अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत हो सका। करीब आधा घंटे तक डाक कर्मी पोस्ट ऑफिस के अंदर ही कैद रहे।

फार्म जमा करने की अंतिम ‌तिथि 15 जुलाई घोषित की गई है। इससे फार्म जमा करने के लिए अभ्यर्थियों में मारामारी मची है।

#पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

शहर के घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर के अलावा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस में भी अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ रहा है। गुरुवार की रात भी रेलवे स्टेशन के डाक घर में फार्म जमा करने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ इकट्ठा थी।

देर रात करीब 11 बजे डाक कर्मियों ने आवेदन जमा करना बंद कर दिया। इस पर अभ्यर्थियों का गुस्सा भड़क गया। अंदर से डाक घर के दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इस दौरान डाक कर्मियों और टीईटी अभ्यर्थियों में नोकझोक हुई।

यही नहीं वहां जमकर हंगामा भी काटा। यह देख डाक कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। इसकी सूचना डाक कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल ओपी यादव, जहानाबाद चौकी इंचार्ज अनिल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने अभ्यर्थियों और डाक कर्मियों से बात की। अभ्यर्थी फार्म जमा करने पर अड़े थे। पुलिस ने फार्म जमा करवाना शुरू कराया तो उनका गुस्सा शांत हुआ।

#नहीं मिल रहे डाक टिकट

अंबेडकरनगर जिले में शिक्षक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अब अभ्यर्थियों को डाक से संशोधन फॉर्म भेजने में पसीना छूट रहा है।

एक साथ हजारों अभ्यर्थियों के जिले के विभिन्न डाकखानों पर उमड़ने से डाक सेवा चरमरा गई है। अभ्यर्थी जहां निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना संशोधन फॉर्म भेजने के लिए परेशान हैं, वहीं डाकघरों में टिकट का ही टोटा पड़ गया है।

शुक्रवार को अकबरपुर डाकघर सहित अन्य डाकखानों में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुटी रही। ग्रामीण क्षेत्र के कई डाकघरों में टिकट ही खत्म हो गए। ऐसे में स्पीड पोस्ट का कार्य ठप हो गया और आवेदकों को खासी दिक्कत हुई।

Post a Comment

0 Comments