गणित-विज्ञान शिक्षकों की काउंसिलिंग 23, 24 को : 20 हजार से अधिक रिक्त पद हैं
१-बेसिक शिक्षा सचिव ने किया शासनादेश जारी
२- 20 हजार से अधिक पदों के लिए की जाएंगी काउंसिलिंग
लखनऊ (ब्यूरो)। उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 20 हजार से अधिक रिक्त पदों के लिए काउंसिलिंग 23 व 24 जुलाई को की जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इस संबंध में मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के 29,334 पदों के लिए मेरिट जारी करते हुए पहले चरण की काउंसिलिंग 7 व 8 जुलाई को की गई थी। पहले चरण की काउंसिलिंग में मात्र 8500 अभ्यर्थी ही शामिल हुए, जबकि मेरिट जारी करते हुए आरक्षणवार, जातिवार और विषयवार तीन गुना तथा विशेष आरक्षण वाले पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था।
साभार : अमरउजाला

0 Comments