logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती का प्रत्यावेदन देने का मामला : शिक्षक भर्ती के आवेदकों को 21 तक संशोधन का मौका-


प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती का प्रत्यावेदन देने का मामला : शिक्षक भर्ती के आवेदकों को 21 तक संशोधन का मौका- 

१-अंतिम मेरिट व काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जल्द होगा जारी 

२-आवेदन सुधार के लिए प्रत्यावेदन अब २१ जुलाई शाम ५ बजे तक भेज सकेंगे 

३-प्रदेश अब तक ६० लाख लोगों ने आनलाइन आवेदन डाउनलोड किया

४-बेसिक शिक्षा विभाग ने वेबसाइट http:// upbasiceduboard.gov.in पर प्रशिक्षुओं का पूरा ब्यौरा आनलाइन किया

 ५-शिक्षामित्रों के प्रमाण पत्रों का मिलान शुरू हो गया

६-गणित-विज्ञान शिक्षकों की दूसरी काउंसलिंग का माँगा प्रस्ताव 

७-शिक्षकों व कर्मियों को मिलेगा समय से वेतन 

लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन में सुधार के लिए प्रत्यावेदन अब 21 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे। पहले इसे भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। प्रदेश में अब तक करीब 60 लाख आवेदकों ने अपने ऑनलाइन विवरण डाउनलोड किए हैं। इसके आधार पर संशोधन के लिए जिलेवार प्रत्यावेदन भेजे जा रहे हैं।

 ऐसे में प्रत्यावेदन भेजने के लिए डाकघरों में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में डाक विभाग ने शासन से तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे मानते हुए प्रत्यावेदन भेजने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय किया गया। प्रत्यावेदन अब 21 जुलाई की शाम 5 बजे तक संबंधित जिले के डायटों पर भेजे जा सकते हैं। प्रत्यावेदन देने के लिए समय सीमा तीसरी बार बढ़ाई गई है। 

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बताया कि जिलेवार संशोधन का प्रत्यावेदन मिलने के बाद अंतिम मेरिट निकालने के साथ ही काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

विभागीय जानकारी के मुताबिक प्रदेशभर में करीब 68 लाख आवेदन शिक्षक भर्ती के लिए आए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने http://upbasiceduboard.gov.in, http://164.100.181.130, http://164.100.181.234 तथा http://164.100.181.141 पर पूरा ब्यौरा ऑनलाइन किया है। 

आवेदक ऑनलाइन ब्यौरा देखकर गलतियों को सुधारने के लिए प्रत्यावेदन दे सकते हैं। सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा है कि प्रत्यावेदन देने के लिए आवेदकों को पूरा मौका इसलिए दिया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित न रह जाए।


            साभार : अमरउजाला


Post a Comment

0 Comments