logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

SHIKSHAK BHARTI : 68500 शिक्षक भर्ती सवालों के घेरे में पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया

SHIKSHAK BHARTI : 68500 शिक्षक भर्ती सवालों के घेरे में पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया


प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया, लेकिन पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है।


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से अब तक '68,500 शिक्षक भर्ती' मामले में छह बार पुनर्मूल्यांकन करके रिजल्ट जारी किया गया है। मूल्यांकन में गड़बड़ी के बाद फेल अभ्यर्थी पास और पास को फेल करके चयन से बाहर कर दिया गया। इस भर्ती के मूल्यांकन पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
पुरानी भर्ती के विज्ञान, गणित जैसे विषयों के पदों को नई भर्ती में जोड़ा जाएगा। 
राजकीय इंटर कॉलेज के लिए एलटी ग्रेड भर्ती में 2017 की भर्ती में विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर जैसे प्रमुख विषयों में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से खाली पदों को नई भर्ती में जोड़ा जाएगा। पुराने पदों को नई भर्ती में जोड़ देने पर पदों की संख्या बढ़ जाएगी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को 602 अभ्यर्थियों का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किया गया। जिसे आज दोपहर(19 सितंबर) से अपना अनुक्रमांक भरने के बाद देख सकते हैं। 

आपको बता दें कि एक सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती के मामले में पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित करने के अपने पूर्व के आदेश का पालन करने के लिए 15 दिन का और समय दिया था। इससे पहले 22 अक्तूबर 2019 को हाईकोर्ट ने दोबारा कॉपी जांचने का आदेश दिया था।

Post a Comment

0 Comments