logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

SCHOOL, VACANCY : स्कूलों में पद रिक्त, नहीं मिल रहे योग्य बेरोजगार, 68500 भर्ती में सफल हुए थे 41556, अब तक 45383 हजार नियुक्त

SCHOOL, VACANCY : स्कूलों में पद रिक्त, नहीं मिल रहे योग्य बेरोजगार, 68500 भर्ती में सफल हुए थे 41556, अब तक 45383 हजार नियुक्त

स्कूलों में रिक्त पदों की भरमार नहीं मिल रहे योग्य बेरोजगार


धर्मेश अवस्थी ’ प्रयागराज

योगी सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में दो अहम शिक्षक भर्तियों के अंतिम परिणाम आए हैं। दोनों में कुल पदों के सापेक्ष योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल सके हैं। इसे भी संयोग ही कहेंगे कि दोनों भर्तियों में पहली बार लिखित परीक्षा कराई गई थी। हालत यह है कि प्राथमिक स्कूलों की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती में अभी 23 हजार से अधिक पद खाली हैं, वहीं राजकीय माध्यमिक कॉलेजों की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में भी एक चौथाई पद ही भर सके हैं।

प्राथमिक में 23,117 पद खाली:

68,500 शिक्षक भर्ती का शासनादेश नौ जनवरी 2018 को आया था। परीक्षा 27 मई को और रिजल्ट 13 अगस्त को जारी हुआ, उसमें सिर्फ 41,556 ही उत्तीर्ण हो सके थे। रिजल्ट में विवाद होने पर प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप पर कॉपियों का पुनमरूल्यांकन कराया गया। उसमें साढ़े चार हजार से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, नौ अभ्यर्थी अब भी नियुक्ति पाने को दौड़ लगा रहे हैं। इस भर्ती के तीन चरणों में 45,383 को नियुक्ति दी गई है, अभी 23,117 पद खाली हैं। पुनमरूल्यांकन व नियुक्ति पाने के लिए सैकड़ों याचिकाएं कोर्ट में लंबित हैं।

तीन विषयों का रिजल्ट आना शेष: उप्र लोकसेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 में 15 विषयों के 10,768 पद भरने के लिए हुई थी। 29 जुलाई 2018 को प्रदेश के 39 जिलों के 1760 परीक्षा केंद्रों पर इम्तिहान हुआ था। कुल आवेदकों में से 52 प्रतिशत ने परीक्षा दी थी, अब तक 12 विषयों के 6,161 पदों का परिणाम जारी हुआ है।

एलटी ग्रेड जीव विज्ञान शिक्षक के लिए 595 चयनित

राब्यू, प्रयागराज: प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कॉलेजों के लिए जीव विज्ञान विषय में सभी 595 पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षकों का चयन हुआ है, जबकि इसके पहले गणित, विज्ञान व कंप्यूटर जैसे विषयों में योग्य अभ्यर्थी न मिलने से तमाम पद खाली रह गए थे। उप्र लोकसेवा आयोग ने इन कॉलेजों में रिक्त 595 पदों के लिए ही लिखित परीक्षा कराई थी।

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पुनर्विचार अर्जी खारिज

विसं, प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत अधिकारियों की भर्ती में खाली रह गए पदों पर अपीलार्थियों की नियुक्ति के आदेश पर पुनर्विचार करने की उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अर्जी खारिज कर दी है।

Post a Comment

0 Comments