logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

CM : सूबे में आएगी नौकरियों की बाढ़, छह माह की उपलब्धियों के साथ मुख्यमंत्री ने बताईं भविष्य की योजनाएं

CM : सूबे में आएगी नौकरियों की बाढ़, छह माह की उपलब्धियों के साथ मुख्यमंत्री ने बताईं भविष्य की योजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपनी सरकार के छह महीने की उपलब्धियों का ब्योरा पेश करने के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी रोशनी डाली। प्रदेश के युवाओं को सुनहरे सपने दिखाए। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश में नौकरियों की बाढ़ आएगी।

लोक भवन में मंत्रि परिषद के साथ मीडिया से
मुखातिब मुख्यमंत्री ने सरकार के छह महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करती पुस्तिका ‘बढ़ चला उत्तर प्रदेश एक नई दिशा की ओर’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सत्तारूढ़ होने से पहले प्रदेश में रोजगार की संभावना न के बराबर थी। नौकरियों में भयंकर धांधली थी। हमने सरकारी नौकरियों में भेदभाव, पक्षपात समाप्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी लेकर पुलिस के 47 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन वर्षो में पुलिस के डेढ़ लाख रिक्त पद भर दिए जाएंगे। अन्य विभागों में भी नियुक्ति की पारदर्शी व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति भी प्रदेश में निवेश के साथ रोजगार बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने के लिए सरकार कौशल विकास पर जोर दे रही है। कौशल विकास मिशन के तहत पांच वर्षो में 20 लाख युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी।

🔴 योगी ने कार्यकाल का बखान करती पुस्तिका का विमोचन किया

🔵 अगले तीन वर्षो में पुलिस के डेढ़ लाख रिक्त पद भरे जाएंगे

खतौनी को जोड़ेंगे आधार से : मुख्यमंत्री ने कहा कि खतौनी में हेराफेरी रोकने के लिए सरकार ने खतौनी को आधार से जोड़ने की योजना बनाई है। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी गई है।

सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान पहली से : योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के पापाचार और भ्रष्टाचार के कारण हमें 1.21 लाख किमी की लंबाई में गड्ढायुक्त सड़कें मिली थीं। अब तक 80,000 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया है। पहली अक्टूबर से बाकी बची सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू होगा।

Post a Comment

0 Comments