logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

STAY, SHIKSHAK BHARTI : बेसिक शिक्षा की हजारों भर्तियों पर रोक, शासन के निर्देश पर परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश दिया

STAY, SHIKSHAK BHARTI : बेसिक शिक्षा की हजारों भर्तियों पर रोक, शासन के निर्देश पर परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश दिया

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के लिए चल रही भर्तियां भी गुरुवार को रोक दी गई हैं। शासन के निर्देश पर परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश दिया है। इस कदम से करीब 80 हजार भर्तियां प्रभावित हो रही हैं।

सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद से विभिन्न आयोग व चयन बोर्ड आदि में चल रही भर्ती प्रक्रिया को रोका जा चुका है। इसका कारण भर्तियों में भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें मिलना है। इसी क्रम में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की भी सभी भर्तियां तत्काल प्रभाव से रोक दी गई हैं। यहां पर तीन भर्तियों की प्रक्रिया चल रही थी, जबकि एक भर्ती की काउंसिलिंग अगले माह होना प्रस्तावित है। सभी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। तीनों भर्तिर्यो का आदेश पिछले साल अक्टूबर व दिसंबर में शासन ने दिया था। परिषद के संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्त ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भर्तियों पर रोक का लिखित आदेश जारी कर दिया है।

📌 STAY, APPOINTMENT, COUNSELING, BSA, GOVERNMENT ORDER : प्रदेश के समस्त जनपदों में गतिमान नियुक्ति प्रक्रियाओं को अग्रमि आदेशों तक स्थगित किये जाने के सम्बन्ध में, बीएसए को तत्काल प्रभाव से काउंसिलिंग रोकने के आदेश







बुरी खबर! बेसिक शिक्षा परिषद की 48000 भर्तियों पर लगी रोक

इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद की लगभग 48000 भर्तियों पर रोक लगा दी गई है। शासन से मिले निर्देश के बाद प्राथमिक स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापकों, चार हजार उर्दू विषय के सहायक अध्यापकों के अलावा उच्च प्राथमिक स्कूलों में 32022 अंशकालिक अनुदेशकों की भर्ती स्थगित कर दी गई है।
जारी थी भर्ती प्रक्रिया: 12460 शिक्षकों की भर्ती के लिए 18 से 20 मार्च तक पहली काउंसलिंग हो चुकी है और दूसरे चक्र की काउंसलिंग 25 मार्च को प्रस्तावित थी। चार हजार उर्दू विषय के सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 22 व 23 मार्च को प्रथम चरण की काउंसलिंग थी जबकि दूसरे चक्र की काउंसलिंग 30 मार्च को होनी थी। 32022 अनुदेशकों की भर्ती के लिए 4 से 9 अप्रैल तक काउंसलिंग कराने के निर्देश सचिव संजय सिन्हा ने दिए थे।


Post a Comment

0 Comments