logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

कर्मचारियों-शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया : मुख्यमंत्री के नाम 34 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा

कर्मचारियों-शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया : मुख्यमंत्री के नाम 34 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा

महराजगंज। जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

कलेक्ट्रेट पर बुधवार को आयोजित धरने को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के जिला मंत्री केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों व शिक्षकों के अनेक समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर लंबित है। प्रदेश नेतृत्व की शासन से हुए वार्ता में अभी तक आश्वासन ही मिला है। जिसकी वजह से धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हुए है। उन्होंने 34 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष यासीन खां ने कहा कि केन्द्र सरकार की दर पर मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, संतान शिक्षा भत्ता स्वीकृत किया जाए। नई पेंशन नीति को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। अंशकालीक शिक्षकों को नियमित किया जाए। वेतन भत्तों की नियमित अदायगी सुनिश्चित किया जाए।

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि वित्त विहिन विद्यालयों के शिक्षकों को पूर्ण कालिक किया जाए। संजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल जो उच्चकृत हो गए है, उसे नियुक्त सेवा नियमावली 1978 से अर्ह माना जाए। चतुर्थ श्रेणी पदों पर तत्काल नियमित नियुक्ति किया जाए। इस दौरान उपेन्द्र नाथ शुक्ल, विजय प्रताप सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

        खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

1 Comments

  1. कर्मचारियों-शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया : मुख्यमंत्री के नाम 34 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा
    >> READ MORE @ http://www.basicshikshanews.com/2015/07/34_30.html

    ReplyDelete