logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

उच्च प्राइमरी में प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति से रोक हटी : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली 1981 में दी गई व्यवस्था के अनुसार की जाएगी-

उच्च प्राइमरी में प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति से रोक हटी : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली 1981 में दी गई व्यवस्था के अनुसार की जाएगी-

लखनऊ (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा परिषद ने उच्च प्राइमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति से लगी रोक हटा दी है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने शुक्रवार को शासनादेश जारी करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा है कि उच्च प्राइमरी में प्रधानाध्यापक के अधिकतर पद खाली हैं। इसके चलते शैक्षिक गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि उच्च प्राइमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली 1981 में दी गई व्यवस्था के अनुसार की जाएगी।

       खबर साभार : अमरउजाला

 ~सम्बन्धित विषय पर शासनादेश देखने के लिए यहां क्लिक करें | 



दयानन्द त्रिपाठी

Post a Comment

0 Comments