logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

नई शिक्षा नीति साल के अंत तक : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का बयान-

नई शिक्षा नीति साल के अंत तक : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का बयान-

जालंधर : नई शिक्षा नीति इस साल के अंत तक फाइनल हो जाएगी। सभी प्रदेश सरकारों से नवंबर तक राय लेने के बाद शिक्षा नीति तय की जाएगी। देश में पहली बार आम जनता की राय लेकर शिक्षा नीति तय की जा रही है। यह बात केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को जालंधर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एचआरडी मंत्रलय की वेबसाइट पर दिए लिंक के जरिये लोग शिक्षा नीति पर अपनी राय दे सकते हैं।

सम्बन्धित खबर पर क्लिक कर देखें |

शिक्षा नीति में सुधार के लिए सुझाए रास्ते : स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए 13 बिंदु सुझाए |

नई शिक्षा नीति बनाने के लिए 33 विभिन्न बिंदु रखे गए हैं, जिस पर लोग अपने सुझाव व राय दे सकते हैं। शिक्षा नीति बनाने में राय देने वालों के साथ ऑनलाइन डिस्कशन भी किया जाएगा। इसी तरह सभी राज्यों की सरकारों से भी फीडबैक व सुझाव लिए जा रहे हैं। देशभर में निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत इस मुद्दे पर भी काम किया जा रहा है। यदि लोग इस पर कुछ चाहते हैं तो अपनी राय दें। उसी के अनुरूप शिक्षा नीति बनेगी।

सम्बन्धित खबर पर क्लिक कर देखें |

कक्षा 1 से बारहवीं तक अनिवार्य हो संस्कृत की पढ़ाई : शिक्षा नीति में संस्कृत के प्रोत्साहन के लिए केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव |

    खबर साभार : अमरउजाला/राष्ट्रीयसहारा

Post a Comment

0 Comments