logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

दूसरे दिन प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की तीन मांगें पूरी-

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना खत्म-

लखनऊ (एसएनबी)। आंगनबाडी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने, मध्यान्ह भोजन निजी संस्थाओं से न बनवाने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जेल भरो आन्दोलन दूसरे दिन शुक्रवार को बाल पुष्टाहार के विशेष सचिव के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। संघ की संयुक्त मंत्री गीतांजली मौर्या ने बताया अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी निधि श्रीवास्तव ने संघ के सदस्यों की मुलाकात बाल पुष्टाहार के विशेष सचिव व निदेशक आनन्द कुमार सिंह से करायी। संघ के पांच सदस्ययी दल ( प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बाले सैनी, प्रदेश महामंत्री नीलम पाण्डेय, संयुक्त मंत्री गीतांजलि मौर्या, प्रभावती व संगठन मंत्री रमादेवी वर्मा) ने विशेष सचिव से मुलाकात कर अपनी मांगे उनके सामने रखी। विशेष सचिव अरुण कुमार मिश्र ने पूर्ण रूप से उनकी मांगों पर सहमति जताते हुए पन्द्रह दिन के अन्दर निष्कर्ष का आश्वासन दिया। नीलम पाण्डेय द्वारा मानदेय वृद्धि के मामले पर उन्होंने कहा कि यह मामला वित्त विभाग का है फिर भी वह मानदेय बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। वार्ता से संतुष्ट संघ के पदाधिकारियों ने धरने को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगे पन्द्रह दिन के अन्दर नहीं पूरी होंगी तो वह आन्दोलन को और तेज करेंगे। आन्दोलन के दौरान होने वाली क्षति की पूरा जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना खत्म मांगे पूरी होने का मिला आश्वासन मांगे पूरी होने का आश्वासन मिलने से पहले धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों। 

                खबर साभार : राष्ट्रीयसहारा

दूसरे दिन प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की तीन मांगें पूरी-

लखनऊ (ब्यूरो)। मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी गिरफ्तारी दी। हालांकि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें रमाबाई अंबेडकर मैदान ले जाकर छोड़ दिया। वहीं देर शाम उच्चाधिकारियों व संघ के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता में तीन मांगे मान ली गईं। इसके बाद संघ ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले तीन दिवसीय जेल भरो आंदोलन के दूसरे दिन चारबाग स्टेशन के पास कार्यकर्त्रियों ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। संघ की कार्यवाहक अध्यक्ष बालेश ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का जीवन बीमा कराने, मृतक आश्रितों को जीवन बीमा की राशि देने व कार्यकर्त्रियों के बच्चों की निशुल्क शिक्षा की मांग मान ली है।

         खबर साभार : अमरउजाला

Post a Comment

0 Comments