logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

यूपी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : 62 वर्ष की आयु के बाद हटाने की मांग-

यूपी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन : 62 वर्ष की आयु के बाद हटाने की मांग-

"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करने के साथ ही हाट कुक्ड योजना एनजीओ को न देने की मांग |"

नई दिल्ली (एसएनबी)। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आयीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले यहां एकत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें सरकार शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके साथ ही हाट-कुक्ड योजना एनजीओ को न दी जाए। संघ के संस्थापक अध्यक्ष रमेश प्रकाश राव ने कहा कि हमने अपनी मांगों का एक ज्ञापन महिला बाल विकास मंत्री को दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करें। एनजीओ के बजाय पहले की तरह हाट-कुक्ड योजना चलायी जाए।

आंगबाड़ी कर्मचारियों को 62 वर्ष की उम्र के बाद हटाया जाए, जिन कर्मचारियों को निष्कासित किया गया है उन्हें तत्काल वापस लिया जाए और इस अवधि का मानदेय दिया जाए। श्री राव ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर सरकार ने अमल नहीं किया तो पूरे उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी कर्मचारी जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करने के साथ ही हाट कुक्ड योजना एनजीओ को न देने की मांग |

      खबर साभार : राष्ट्रीयसहारा

Post a Comment

0 Comments