महराजगंज, 29 अक्टूबर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा और चक्रवात की चेतावनी तथा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश संख्या समग्र शिक्षा/6772-79/2026-27 दिनांक 29 अक्टूबर 2026 के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त तथा समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पीईटी-2026 की परीक्षा एवं जनगणना कार्य में लगे समस्त शिक्षक/कर्मी अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन करेंगे। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को दिए गए हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ प्रति प्रेषित की गई है।
0 Comments