logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

महराजगंज : अवकाश के दिनों में जनगणना प्रशिक्षण की तिथियाँ बदलने की माँग, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

- 26 व 31 अक्टूबर और 3 नवंबर को निर्धारित प्रशिक्षण अन्य कार्य दिवसों में कराने की मांग

लक्ष्मीपुर, महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनगणना प्रशिक्षण के लिए निर्धारित अवकाश के दिनों पर प्रशिक्षण अन्य कार्य दिवसों में आयोजित कराने की मांग की है। इस संबंध में संघ की ओर से तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी, तहसील नौतनवा को ज्ञापन सौंपा गया है।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि तहसील नौतनवा में जनगणना प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 26 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को अवकाश निर्धारित है, जबकि 3 नवंबर को पीईटी परीक्षा भी प्रस्तावित है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक लक्ष्मीपुर के अध्यक्ष धनप्रकाश त्रिपाठी एवं मंत्री हरिश्चन्द्र चौधरी ने कहा कि अवकाश के दिनों में प्रशिक्षण आयोजित होने से शिक्षकों को असुविधा होगी। इसके साथ ही, पीईटी परीक्षा के दिन प्रशिक्षण कराने से भी संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है।
    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रशासन से मांग की है कि शिक्षकों एवं जनगणना कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 26 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और 3 नवंबर को प्रस्तावित प्रशिक्षण को शिक्षकों और जनगणना कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित तिथियों का प्रशिक्षण किसी अन्य कार्य दिवस में कराया जाए, ताकि प्रशिक्षण कार्य भी प्रभावित न हो और कर्मचारियों को भी परेशानी न उठानी पड़े।

    इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लक्ष्मीपुर के कोषाध्यक्ष दयानन्द त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह, चन्दन मिश्रा, अमित सिंह, अजयपाल वर्मा, संजय भारती, जय प्रकाश मौर्या, अमर सिंह सहित तमाम शिक्षक साथी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments