प्रयागराज : शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के प्रमाणपत्र में सुधार का मौका, 200 रुपये शुल्क निर्धारित।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में निर्गत प्रमाणपत्रों में सुधार कर नवीन प्रमाणपत्र प्राप्त करने के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार अभ्यर्थी अपने प्रमाणपत्र में आवश्यक संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जारी विज्ञप्ति के मुताबिक प्रमाणपत्र में सुधार एवं नवीन प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक certificates.upessc.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि डाक, प्रत्यावेदन अथवा किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक बार प्रमाणपत्र में संशोधन किए जाने के बाद अभ्यर्थी को दोबारा किसी अन्य संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
आयोग द्वारा जारी यह सूचना 25 सितंबर 2026 को जारी की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले प्रमाणपत्र में दर्ज विवरण और संशोधन संबंधी आवश्यकताओं की जांच करने की सलाह दी गई है।
0 Comments