महराजगंज : 26 सितंबर को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित, लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
महाराजगंज। जनपद में लगातार हो रही बारिश एवं प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने 26 सितंबर 2026 को जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी द्वारा 25 सितंबर को जारी आदेश में बताया गया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान तथा जनपद में लगातार हो रही वर्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी परिषद विद्यालयों, राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। वहीं सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को भी आदेश के अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।
0 Comments