logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

KGBV, FIR : यूपी में 25 कस्तूरबा बालिका स्कूलों में पढ़ा रही अध्यापिका गिरफ्तार

KGBV, FIR : यूपी में 25 कस्तूरबा बालिका स्कूलों में पढ़ा रही अध्यापिका गिरफ्तार

1591450016185024-0
बेसिक शिक्षा यूपी: 25 कस्तूरबा बालिका स्कूलों में पढ़ा रही अध्यापिका गिरफ्तार

प्रदेश के 25 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एक साथ अध्यापिका के पद पर काम कर रही अनामिका शुक्ला के खिलाफ बागपत जिले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उत्तर प्रदेश में 25 स्कूलों में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में सुर्खियों में आई अध्यापिका अनामिका शुक्ला को कासगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। अनामिका शुक्ला जिले के कस्तूरबा विद्यालय फरीदपुर में विज्ञान की शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।   

बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर जिले में अनामिका शुक्ला नाम की अध्यापिका की तलाश की गई तो कस्तूरबा विद्यालय में यह शिक्षिका पाई गई। एक दिन पूर्व शुक्रवार को बीएसए शिक्षिका के वेतन निकालने पर रोक का आदेश जारी किया था। 

यह नोटिस व्हाट्सएप पर भेजा गया था। शुक्रवार की शाम अध्यापिका ने इस नोटिस को देखा तो शनिवार सुबह को वो अपना इस्तीफा देने बीएसए दफ्तर के बाहर पहुंची। अपने साथ आए एक युवक के माध्यम से उसने इस्तीफे की प्रति बीएसए को भेजी। खुद गाड़ी में ही बैठी रही।

बीएसए ने दर्ज कराया केस

जब युवक से अध्यापिका के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि अनामिका शुक्ला बाहर सड़क पर गाड़ी में हैं। इस पर बीएसए अंजली अग्रवाल ने सोरों पुलिस को मामले की जानकारी दी और कार्यालय के स्टाफ के माध्यम से घेराबंदी कर ली। 

पुलिस ने तुरंत आकर अध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस अध्यापिका को सोरों कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि अध्यापिका अनामिका शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीएसए ने शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी है। 

सीओ कासगंज आरके तिवारी ने बताया कि बीएसए की तहरीर पर मामला दर्ज करके शिक्षिका अनामिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गिरफ्तार अनामिका शुक्ला वास्तविक है या कोई दूसरी अनामिका है। इसकी जांच की जा रही है।

बता दें कि अनामिका को बीते 13 महीने में 25 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में करीब कुल एक करोड़ रुपये के मानदेय का भुगतान किया गया है। सभी 25 केजीबीवी से मानदेय एक ही बैंक खाते में गया या अलग-अलग खातों में भुगतान किया गया, इसकी जांच की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments