logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

CIRCULAR, PROMOTION : उ0प्र0 शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह 'क' श्रेणी के पद पर प्रोन्नति के उपरान्त तैनाती के सम्बन्ध में।

CIRCULAR, PROMOTION : उ0प्र0 शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह 'क' श्रेणी के पद पर प्रोन्नति के उपरान्त तैनाती के सम्बन्ध में।

संख्या :4801/अरसठ-1-2019
प्रेषक,
रेणुका कुमार.
अपर मुख्य सचिव,
उत्तर प्रदेश शासन।
सेवा में,
जिलाधिकारी,
लखनऊ, बरेली, कानपुर नगर, आगरा,
बहराइच, गौतमबुद्धनगर, जौनपुर, ललितपुर व सहारनपुर।
बेसिक शिक्षा अनुभाग-1
लखनऊ : दिनांक 26 नवम्बर, 2019

विषयः-उ0प्र0 शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह 'क' श्रेणी के पद पर प्रोन्नति के उपरान्त तैनाती के सम्बन्ध में।

महोदय,
अवगत कराना है कि माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 के कार्यालय ज्ञाप संख्या-1805
/15-6-2019-4(1)/2019, दिनांक 25.11.2019 द्वारा उ०प्र० शैक्षिक (सामान्य शिक्षा
संवर्ग) सेवा समूह 'क' श्रेणी के 13 अधिकारियों को प्रोन्नति के उपरान्त विभिन्न पदो पर
तैनात किया गया है।
2- उक्त प्रोन्नत/स्थानान्तरित 13 अधिकारियों में से बेसिक शिक्षा विभाग के
नियन्त्रणाधीन कार्यरत 07 अधिकारी विभिन्न जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निम्नवत् नवीन तैनाती दी गयी है:-
क्र०ा अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती
प्रस्तावित नवीन तैनाती।
1. | श्री अमरकान्त सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक,
बरेली
श्रीमती तनुजा मिश्रा | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली। सहायक शिक्षा निदेशक
(भवन),शिक्षा निदेशालय,
प्रयागराज
3. | श्री प्रवीण मणि त्रिपाठी | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर | जिला विद्यालय निरीक्षक,
नगर।
जौनपुर
श्री श्याम किशोर तिवारी | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बहराइच
विद्यालय
निरीक्षक (द्वितीय) कानपुर
नगर
5. | श्री बालमुकुन्द
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्ध जिला विद्यालय निरीक्षक,
नगर।
(द्वितीय) सहारनपुर
श्री राजेन्द्र सिंह |जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर। |जिला विद्यालय निरीक्षक,
(द्वितीय), आगरा
7. | श्री मनोज कुमार वर्मा |जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर। सहायक निदेशक राष्ट्रीय |
माध्यमिक शिक्षा अभियान,
उत्तरप्रदेश, लखनऊ
3- उल्लेखनीय है कि बेसिक शिक्षा विभाग के नियन्त्रणाधीन प्राथमिक/उच्च प्राथमिक
विद्यालयों में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्य यथाः स्वेटर वितरण का कार्य मध्यान्ह भोजन योजना एवं समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जनपदों में धनराशि स्थानान्तरण (Fund Transfer) आदि कार्य संचालित हैं. सम्बन्धित जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कार्यमुक्त किये जाने की स्थिति में यह सभी का प्रभावित/अवरुद्ध हो जायेगें। इराके अतिरिक्त दिनांक 22.12.2019 को उ0प्र0 अध्यापक पात्रता परीक्षा-2019 (UPTET-2019) की तैयारियाँ भी प्रभावित हो जायेंगी।
4- अतएव उपत्त के दृष्टिगत मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि अग्रिम आदेशों
तक उक्त समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सम्बन्धितजिलाधिकारियों
द्वारा कार्यमुक्त नहीं किया जायेगा तथा जिन जनपदों में उक्त जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारियों को स्थानान्तरित/तैनात किया गया है, उन जनपदों के जिलाधिकारियों द्वारा भी उन्हें नवीन पदों के सापेक्ष कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जायेगा।
5- इसके अतिरिक्त बेसिक शिक्षा विभाग की पूर्वानुमति प्राप्त किये बिना किसी
भी परिस्थिति में उक्त अधिकारियों को कार्यमुक्त नहीं किया जायेगा।
उक्त निर्देशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

    भवदीया,
 (रेणुका कुमार)
अपर मुख्य सचिव।

संख्या एवं दिनांक तदैव।
प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-
1.निजी सचिव, मा0 मंत्री, बेसिक शिक्षा विभाग को मा0 मंत्री जी के सूचनार्थ।
2. महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उ0प्र0।
3. शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ0प्र0, लखनऊ को उक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रेषित।
4.राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान/निदेशक, मध्यान्ह भोजन
प्राधिकरण/निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद/साक्षरता।
5.सम्बन्धित अधिकारीगण।

   आज्ञा से,
(आनन्द कुमार सिंह)
   विशेष सचिव।


Post a Comment

0 Comments