logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

UPTET, RESULT : प्राथमिक का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड


UPTET, RESULT : प्राथमिक का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड

UPTET result 2018: परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परिणाम 5 दिसंबर को दोपहर बाद वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर देखने के साथ उसका प्रिंट ले सकते हैं.

    


उत्तर प्रदेश शिक्षक अर्हता परीक्षा यानी टीईटी 2018  प्राथमिक का रिजल्ट मंगलवार देर रात घोषित कर दिया गया. परीक्षा में शामिल कुल 1101645 परीक्षार्थियों में 366285 पास हुए. इस प्रकार कुल 33 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. कैंडिडेट्स उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.


परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परिणाम 5 दिसंबर को दोपहर बाद वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर देखने के साथ उसका प्रिंट ले सकते हैं. सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि वेबसाइट पर परीक्षाफल 7 जनवरी 2019 तक देख सकते हैं.


प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1101710 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, यानी 69076 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे. वहीं उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 571416 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, इसमें 41514 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे.


इससे पहले परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 30 नवंबर को फाइनल आंसर की जारी की थी, जिसमें प्राथमिक स्तर में 6 और उच्च प्राथमिक स्तर में 3 सवालों के जवाब बदले गए. प्राथमिक स्तर की परीक्षा में एक सवाल के सभी उत्तर गलत थे. इस प्रश्न को हल करने वाले अभ्यर्थियों को समान अंक मिलेंगे.


बता दें कि इस बार टीईटी 2018 में 93.8 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. प्राथमिक स्तर में 91.1 प्रतिशत ज​बकि उच्च प्राथमिक स्तर में 93.22 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी.

Post a Comment

0 Comments