logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

APPLICATION, BTC, ONLINE SYSTEM : तृतीय सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन, आवेदन 26 मार्च से, बीटीसी 2015 प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम कुछ दिन पहले ही जारी हुआ

APPLICATION, BTC, ONLINE SYSTEM : तृतीय सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन, आवेदन 26 मार्च से, बीटीसी 2015 प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम कुछ दिन पहले ही जारी हुआ

इलाहाबाद । बीटीसी 2015 प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम कुछ दिन पहले ही जारी हुआ है। अब तृतीय सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक करने के निर्देश जारी हुए हैं। आवेदन 16 अप्रैल तक परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय इलाहाबाद उप्र को भेजे जाएंगे।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने सभी जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट प्राचार्य व बीटीसी कालेजों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया है कि उनके संस्थानों के जो प्रशिक्षु बीटीसी 2015 द्विवार्षिक सत्र का प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर पूरा कर चुके हैं वह तृतीय सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

Post a Comment

0 Comments