logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

SYLLABUS, VACANCY : बेसिक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी के सर्वाधिक प्रश्न होंगे, व्याकरण और सामान्य ज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका

SYLLABUS, VACANCY : बेसिक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी के सर्वाधिक प्रश्न होंगे, व्याकरण और सामान्य ज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका

राज्य मुख्यालय। शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में हिन्दी और अंग्रेजी भाषा के लिए सबसे ज्यादा 40 प्रश्न होंगे। इसमें व्याकरण, अपठित गद्यांश, पद्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान/समसामयिक घटनाओं (जीएस) से जुड़े होंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाओं, स्थान, व्यतित्व, रचनाएं, अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार, खेल-कूद, भारतीय संस्कृति एवं कला के प्रश्न होंगे।

शिक्षक भर्ती में व्याकरण और सामान्य ज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि 150 में से 70 नंबर के प्रश्न इन्हीं दोनों विषयों से होंगे। वहीं विज्ञान व गणित पर आधारित 30 प्रश्न होंगे। पर्यावरण, शिक्षण कौशल और बाल मनोविज्ञान पर भी 10-10 अंकों के प्रश्न होंगे।

Post a Comment

0 Comments