logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

PRERAK : UP के 1 लाख प्रेरक शिक्षकों को MHRD से मिली बड़ी राहत, नहीं बैठना पड़ेगा बेरोजगार

PRERAK : UP के 1 लाख प्रेरक शिक्षकों को MHRD से मिली बड़ी राहत, नहीं बैठना पड़ेगा बेरोजगार

लखनऊ. 1 अक्टूबर से बेरोजगार हो चुके यूपी के 1 लाख प्रेरक शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। उन्हें अब बेरोजगार नहीं बैठना पड़ेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने साक्षर भारत मिशन योजना की कार्यकाल की अवधि बढ़ाकर 30 दिसंबर 2017 कर दिया है। पहले इसकी अवधि 30 सितंबर 2017 को समाप्त हो चुकी थी। बता दें, यूपी में भारत साक्षर मिशन योजना के तहत 1 लाख प्रेरक शिक्षक कार्यरत है। यूपी में कुल 99 हजार 842 प्रेरक शिक्षक कार्यरत...

- भारत साक्षर मिशन योजना के तहत 2012 में यूपी में प्रेरक शिक्षकों की पहली बार भर्ती शुरू हुई थी।
- योजना के अंतर्गत प्रदेश की 49,921 ग्राम पंचायतों में 1 महिला और 1 पुरुष प्रेरक शिक्षक नियुक्त किए गए थे।
- वर्तमान में यूपी में कुल 99 हजार 842 प्रेरक शिक्षक हैं कार्यरत हैं। इनको 2 हजार, ब्लॉक, डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर कोऑर्डिनेटर को 6 हजार का मानदेय मिलता है।
30 सितंबर 2017 को योजना की अवधि हुई थी समाप्त
- यह योजना एक साल के लिए स्वीकृत थी। इस योजना के संचालन की अवधि 31 मार्च 2013 तय की गई थी।
- 2013 में केंद्र सरकार की तरफ से एक लेटर जारी कर इस योजना को एक साल के लिए फिर से एक्सटेंशन दे दिया गया।
- उसके बाद से ये योजना 1 साल के एक्स्टेंशन मिलने के बाद से बिना किसी रुकावट के 2017 तक संचालित होती रही।
- 31 मार्च 2017 को इस योजना को पंच वर्षीय योजना में शामिल कर लिया गया। 30 सिंतबर 2017 को भारत साक्षर मिशन योजना की अवधि समाप्त हो गई थी।
केंद्र सरकार ने पहले योजना को एक्सटेंशन देने से किया था इनकार
- यूपी में साक्षर मिशन योजना के डायरेक्टर अवध नरेश शर्मा ने जिला लोक शिक्षा समिति के सचिव को एक लेटर जारी किया था।
- लेटर में कहा गया था कि भारत सरकार की तरफ से संचालित साक्षर मिशन योजना की अवधि 30 सितंबर 2017 को समाप्त हो रही है। केंद्र सरकार ने इस योजना को आगे संचालित करने की परमिशन नहीं दी है।
- इसलिए किसी भी संविदा कर्मी, जिला समन्वयक या प्रेरकों पर किसी भी मद में कोई व्यय न किया जाए। भारत सरकार से आगे कोई आदेश मिलने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
प्रेरक शिक्षकों ने जताई आभार
- यूपी प्रेरक शिक्षक संघ के वाइस प्रेसिडेंट अखमल खां के मुताबिक, यूपी में साक्षर मिशन योजना के बंद होने से 1 लाख प्रेरक शिक्षक बेरोजगार हो गए थे। लेकिन अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भारत साक्षर मिशन योजना की कार्य अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाकर 31 दिसंबर 2017 कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments