UPTET : टीईटी उतरमाला पर 23 तक साक्ष्यों के साथ दर्ज करानी होगी आपति, टीईटी प्रश्न पुस्तिका की चारों सीरीज की उत्तरमाला जारी
✔ टीईटी प्रश्न पुस्तिका की चारों सीरीज की उत्तरमाला जारी
✔ अभ्यर्थी 23 अक्तूबर तक साक्ष्यों के साथ दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन आपत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद । शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की उत्तरमाला परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होने के बाद अब इस पर अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी गई है। अभ्यर्थी 23 अक्तूबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस संबंध में प्राधिकारी सचिव डॉ.सुत्ता सिंह ने बुधवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिया।
📌 UPTET : उत्तर कुंजी में आपत्तियों या विसंगतियों के निवारण हेतु आदेश, यूपीटेट की जारी उत्तर कुंजी में आपत्तियां लेने हेतु विज्ञप्ति जारी, निर्धारित प्रारूप पर दें अपनी आपत्ति, साथ ही प्राथमिक/उच्च प्राथमिक की देंखें उत्तर कुंजी ।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने आपत्तियां लेने के लिए प्रारूप जारी किया है। इसमें क्रम संख्या, परीक्षा का स्तर (प्राथमिक या उच्च प्राथमिक), प्रश्न पुस्तिका की सीरीज, प्रश्न संख्या, जारी उत्तरमाला के अनुसार उत्तर, अभ्यर्थी द्वारा माने जाने वाला उत्तर तथा उत्तर का साक्ष्य उपलब्ध कराना होगा। यह पूरी जानकारी अभ्यर्थियों को परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ई-मेल आईडी uptethelpline@gmail.com पर भेजनी होगी। सचिव ने साफ किया है कि बिना साक्ष्य के किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
सचिव ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 23 अक्तूबर को शाम छह बजे के बाद कोई भी आपत्ति संज्ञान में नहीं ली जाएगी। न ही प्रारूप के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से आपत्तियों का संज्ञान लिया जाएगा।
टीईटी 2018 की उत्तरमाला जारी
प्रमुख संवाददाता - राज्य मुख्यालय । अध्यापक पात्रता परीक्षा 2017 (टीईटी) की उत्तरमाला (आंसर-की) जारी कर दी गई है। आंसर-की वेबसाइट (Upbasiceduboard.gov.in) पर देखी जा सकती है। इस पर आपत्तियां 23 अक्टूबर तक ली जाएंगी। प्रेषित आपत्ति के साथ साक्ष्य भी संलग्न करना होगा। साक्ष्य न होने पर आपत्ति निरस्त कर दी जाएगी। आपत्ति केवल ईमेल (uptethelpline@gmail.com) से ही ली जाएंगी।
टीईटी की परीक्षा रविवार 15 अक्टूबर को हुई है। इसमें 9,76,760 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे जिनमें लगभग 82 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसका परिणाम आने के बाद सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती की जानी है।
टीईटी 2017 शिक्षामित्रों के चलते महत्वपूर्ण है। इसमें 1.30 हजार समायोजित शिक्षामित्र भी भाग ले रहे हैं। 1.30 लाख शिक्षामित्रों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है।
*टीईटी का रिजल्ट पिछले साल*
टीईटी 2016 का रिजल्ट मार्च, 2017 में आया था। इसमें पौने 7 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। प्राइमरी स्तर पर 221654 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी लेकिन केवल 25226 ही पास हुए थे। वहीं जूनियर स्तर पर 454616 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी लेकिन सिर्फ 50138 ही पास हुए थे।
0 Comments