logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

ANGANBADI : 12 राज्यों की टीम ने किया आगंनबाड़ी केंद्रों का दौरा, टीम के सदस्यों ने यहां की व्यवस्थाओं की तारीफ की।

ANGANBADI : 12 राज्यों की टीम ने किया आगंनबाड़ी केंद्रों का दौरा, टीम के सदस्यों ने यहां की व्यवस्थाओं की तारीफ की।

लखनऊ: जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार के संचालन और वितरण का अध्ययन करने के लिए 12 राज्यों की बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने गोसाईंगंज और सरोजनीनगर के कई गांवों का दौरा किया। नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ कॉरपरेशन ऐंड चाइल्ड डिपार्टमेंट की ओर से इन अधिकारियों को पांच दिवसीय ट्रेनिंग के लिए लखनऊ भेजा गया था।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सेराज अहमद ने बताया कि गोसाईंगंज ब्लॉक में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी सरोज पांडे ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और हरियाणा समेत 12 राज्यों से आई डीपीओ को गोसाईंगंज के शिवलर, मदारमऊ, सलौली, कासिमपुर और सरोजनीनगर के डिप्टीगंज गांवों में स्थित आगंनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करवाया और उन्हें पोषाहार वितरण से लेकर बच्चों के टीकाकरण समेत तमाम जानकारियों से रूबरू करवाया। टीम के सदस्यों ने यहां की व्यवस्थाओं की तारीफ की।

Post a Comment

0 Comments