STRIKE : केंद्रीय कर्मचारियों की हड़ताल आज, सातवें वेतनमान की संस्तुतियों में सुधार को शामिल करते हुए 21 सूत्री मांग पत्र के साथ करेंगे विरोध
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : केंद्रीय मंत्रियों के समूह द्वारा सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों में सुधार के लिए किया गया वादा पूरा न होने से नाराज केंद्रीय कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगे। केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति ने चेतावनी दी है कि गुरुवार को होने वाली एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल से भी केंद्र सरकार न चेती तो केंद्रीय कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
समन्वय समिति के महासचिव जेपी सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रस्तावित हड़ताल के लिए बुधवार को प्रदेश समिति की बैठक बुला कर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बैठक के बाद सिंह ने बताया कि सातवें वेतनमान की संस्तुतियों में सुधार को शामिल करते हुए 21 सूत्री मांग पत्र पर केंद्र सरकार के उदासीन रवैये के विरोध में सभी केंद्रीय कार्यालय गुरुवार सुबह छह बजे से बंद रहेंगे।
सिंह ने हड़ताल के दौरान आयकर, पोस्टल, जीएसआइ, केंद्रीय भूगर्भ जल, सीजीएचएस व सिविल एकाउंट सहित सारे कार्यालयों में पूरी तरह कामकाज ठप रहने का दावा किया है। आयकर विभाग में कर्मचारियों के साथ राजपत्रित सेवा संघ भी हड़ताल में शामिल रहेगा।
1 Comments
📌 STRIKE : केंद्रीय कर्मचारियों की हड़ताल आज, सातवें वेतनमान की संस्तुतियों में सुधार को शामिल करते हुए 21 सूत्री मांग पत्र के साथ करेंगे विरोध
ReplyDelete👉 http://www.basicshikshanews.com/2017/03/strike-21.html