SCHOOL BAG : इंतजार खत्म, नौनिहालों को मिलेंगे बैग, छह मार्च तक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों में होनी है आपूर्ति
🌑 मंडल में 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों को बंटने हैं अलग-अलग साइज के बैग
🔴 पांच जनवरी से इलाहाबाद मे बांटने शुरू होंगे बैग
🔵 छह मार्च तक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों में होनी है आपूर्ति
संजीव गिरि, इलाहाबाद । पिछले अप्रैल से एक अदद नए बैग का सपना देख रहे नौनिहालों की इंतजार की घड़ियां अब जाकर खत्म हुईं। विभागीय दावे पर जाएं तो छह मार्च तक बच्चों के हाथ में बैग होगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त बैग वितरण 15 जनवरी से शुरू होगा। 1मंडल के 12 लाख 34 हजार विद्यार्थियों को बैग बांटे जाने हैं। इस बाबत विशेष सचिव (शासन) देव प्रताप सिंह ने 16 दिसंबर को क्रय आदेश जारी कर चुके हैं।
मंडल के हर जनपद में पंद्रह दिन के अंदर बैग वितरण की जिम्मेदारी दिल्ली की बिशन स्वरूप एग्रो प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। मंडल में सबसे पहले बैग वितरण इलाहाबाद से शुरू होगा। इसमें इलाहाबाद में पंद्रह जनवरी से, प्रतापगढ़ में तीस जनवरी से कौशांबी में एक फरवरी से और फतेहपुर में 15 फरवरी से बैग बांटे जाने की संभावना है। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक रमेश कुमार ने बताया कि मंडल के लिए शासन स्तर से बैग वितरण एजेंसी नामित कर दी गई है। 15 जनवरी से इलाहाबाद जिले में बैग की आपूर्ति होनी शुरू हो जाएगी।
मंडल में बच्चों की संख्या
जिला >>प्राइमरी >>उच्च प्राइमरी
इलाहाबाद >>349449 >>168606
फतेहपुर >>182765 >>77246
कौशांबी >>115221 >>4210
प्रतापगढ़ >>199358 >>99303
मंडल में स्कूलों की संख्या
जिला >>प्राइमरी >>उच्च प्राइमरी
इलाहाबाद >>2581 >>1247
फतेहपुर >>1912 >>877
कौशांबी >>941 >> 529
प्रतापगढ़ >>2044 >>898
तीन साइज के होंगे बैग
कक्षा एक से दो तक स्मॉल,
तीन से पांच तक मीडियम
छह से आठ तक के विद्यार्थियों को बड़े बैग बांटे जाने हैं।
बैग क्वालिटी की होगी जांच
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम की जांच के बाद गुणवत्ता की परख के लिए प्रत्येक जनपद से तीन - तीन बैग प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
खराब बैग होने पर तीस दिन के अंदर देने होगी डिलेवरी
बैग की वारंटी 12 माह निर्धारित की गई है। इस अवधि के दौरान बैग फटने पर तीस दिन के अंदर एजेंसी को डिफेक्टेड बैग के स्थान पर नए बैग की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी।
0 Comments