logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

PROTEST, SHIKSHAKMITRA : भूखे रहकर धरने पर डटे शिक्षामित्र, सम्मानजनक भुगतान की मांग कर रहे विद्यालयों में तैनात शिक्षक

PROTEST, SHIKSHAKMITRA : भूखे रहकर धरने पर डटे शिक्षामित्र, सम्मानजनक भुगतान की मांग कर रहे विद्यालयों में तैनात शिक्षक

राब्यू, इलाहाबाद : प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 32 हजार शिक्षामित्र सम्मानजनक भुगतान की मांग पर अड़े हैं। अब तक इस संबंध में शासनादेश न जारी होने से खफा शिक्षामित्र भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार मानदेय बढ़ाने का एलान नहीं करती वह स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं करेंगे। कहा कि सरकार लगातार शिक्षामित्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन चलता रहेगा। बाकी सभी जिलों में शिक्षामित्र कार्य बहिष्कार करके बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने अब भूखे रहकर प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षामित्र अपना हक लेकर रहेंगे। निदेशालय में अरुण सिंह पटेल, विनय सिंह, बाल गोविंद, अर्चना एवं रेखा आदि अनशन कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments