logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

EDUCATION : शिक्षा मुहिम के लिए चुनी गई भारतीय-अमेरिकी लड़की

EDUCATION : शिक्षा मुहिम के लिए चुनी गई भारतीय-अमेरिकी लड़की

वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने शिक्षा मुहिम के लिए 16 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी स्वेता प्रभाकरण का भी चुनाव किया है। वह मुहिम के छात्र सलाहकार बोर्ड में सेवा देंगी। इस मुहिम का लक्ष्य अमेरिका में किशोरों को शिक्षा का अवसर मुहैया कराना है। स्वेता के माता-पिता 1998 में तमिलनाडु के तिरुनेवेली से अमेरिका आए थे। स्वेता को बेटर मेक रूम कैंपेन के छात्र सलाहकार बोर्ड में चुना गया है। युवाओं को कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में शिक्षित करने के उसके प्रयास का ध्यान रखा गया है। मिशेल के स्कूल काउंसलर ऑफ दी इयर समारोह में हिस्सा लेने के लिए बोर्ड के सदस्य ह्वाइट हाउस जाएंगे। बेटर मेक रूम के छात्र सलाहकार बोर्ड में ह्वाइट हाउस ने 17 छात्रों का चुनाव किया है। स्वेता भी चुने गए छात्रों में शामिल है।

Post a Comment

0 Comments