SCIENCE, MATH, TEACHING : हंसते-खेलते सीखेंगे गणित विज्ञान की बारीकियां, स्कूल स्तर पर होगी कार्यशाला बच्चों का बढ़ाया जाएगा ज्ञान
जासं, इलाहाबाद : किसी भी देश का भविष्य विज्ञान से होकर गुजरता है। देश को तरक्की के मार्ग पर ले जाने में वैज्ञानिकों का खास भूमिका होती है। 1बच्चों के अंदर विज्ञान व गणित विषय के प्रति रूचि पैदा करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विज्ञान और गणित विषय में बच्चों को अव्वल रखने के लिए स्कूल स्तर पर कार्यशाला व विज्ञान प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया है।
इसका यह फायदा होगा कि विज्ञान के सिद्धांत व गणित के सूत्र बातों बातों में ही बच्चे को याद हो जाएंगे। दरअसल अक्सर बच्चों में विज्ञान व गणित विषय पढ़ने में रूचि नहीं लेते है। होमवर्क भी पूरा नहीं करते हैं। इन विषयों में रूचि नहीं होने के कारण यह स्थिति बनती है। इन विषयों को रूचिकर बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।
स्कूल स्तर पर छह से आठ तक के छात्र -छात्रओं को गणित व विज्ञान विषय में दक्ष बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित कराई जाएगी। विज्ञान के सिद्धांत को मॉडल बनाकर विज्ञान के शिक्षक समझाएंगे। गणित के सूत्रों को आसानी से कैसे याद किया जाए इसके टिप्स दिए जाएंगे।
इतना ही नहीं बच्चों ने गणित के सूत्र को याद किया कि नहीं प्रतिदिन इसकी पड़ताल की जाएगी। इधर, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी अजरुन सिंह ने बताया कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता विकास के लिए यह कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इस कार्यक्रम के संचालन से निश्चित ही बच्चों की बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ ही विज्ञान व गणित विषय मे अव्वल होंगे।
0 Comments