logo

Basic Siksha News.com
बेसिक शिक्षा न्यूज़ डॉट कॉम

एक छत के नीचे 'प्राइमरी का मास्टर' से जुड़ी शिक्षा विभाग की समस्त सूचनाएं एक साथ

शिक्षक भर्ती का सर्वर फेल : तीन दिनों से नहीं जमा हो पा रही फीस, तबादले के लिए नौ हजार आवेदन

शिक्षक भर्ती का सर्वर फेल : तीन दिनों से नहीं जमा हो पा रही फीस, तबादले के लिए नौ हजार आवेदन

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : आवेदन की अंतिम तारीख करीब आते ही शिक्षक भर्ती का सर्वर फेल हो गया है। 16448 शिक्षकों की भर्ती के लिए बनी वेबसाइट का सर्वर तीन दिन से इतना डाउन है कि परीक्षा शुल्क जमा नहीं हो पा रहा है। इससे अभ्यर्थी परेशान हैं। खास बात यह है कि इसी वेबसाइट पर अभ्यर्थियों का पंजीकरण बेहद आसानी से हो रहा है, लेकिन ऑनलाइन शुल्क जमा करते ही वेबसाइट धड़ाम हो जाती है।

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए इन दिनों ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 11 जुलाई तय है, वहीं 15 जुलाई की शाम पांच बजे तक आवेदन हो सकेंगे। परिषद की मानें तो अब तक 18 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है, लेकिन फीस जमा करने वालों की संख्या केवल 10 हजार 500 ही है। इसका कारण यह है कि वेबसाइट ऑनलाइन फीस जमा करते ही धड़ाम हो जाती है। इसकी लगातार शिकायतें एनआइसी एवं परिषद मुख्यालय को पहुंच रही है। परिषद के अफसरों ने इस मामले में संबंधित बैंक के अफसरों से संपर्क किया है और एनआइसी से जल्द यह समस्या दूर करने का अनुरोध किया है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में यह समस्या सुलङोगी।

तबादले के लिए नौ हजार आवेदन : परिषदीय स्कूलों में अंतर जिला तबादला के लिए अब तक नौ हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन किए जा चुके हैं। यह स्थिति तब है जब वेबसाइट पूरे रौ में काम नहीं कर रही है। परिषद सचिव संजय सिन्हा ने शुक्रवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि ऑनलाइन आवेदन करने में शिक्षकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि बीएसए एवं वित्त व लेखाधिकारी ने मिलकर सही से सेलरी डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है। इसमें तत्परता बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments